गैजेट

Jio को टक्कर देने के लिए BSNL अब इस प्लान में देगा 100 Mbps की स्पीड पर 1.5 TB डाटा

इस प्लान के तहत यूज़र्स को 100 Mbps की स्पीड पर 1.5 टीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, FUP समाप्त होने पर यूज़र्स को 2 Mbps की स्पीड मिलेगी।
less than 1 minute read
jio
भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल ने अपनी ब्रॉडबैंड प्लान की FUP लिमिट में बदलाव किया है। कंपनी के 4,999 रुपये के प्लान में पहले जहां 1 टीबी की डाटा लिमिट थी। वहीं, अब इसे बढ़ा कर 1.5 टीबी कर दिया गया है। हालांकि, यह बदलाव चेन्नई के यूज़र्स के लिए किया गया है। यह बदलाव कंपनी नेे हाल में ही पेश किए गए रिलायंस जियो की GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस को टक्कर देने के लिए किया है।
Published on:
16 Jul 2018 05:00 pm