ई-सिम के आने से नहीं होगी कॉल-ड्रॉप और नेटवर्क की समस्या देश में अभी तक Airtel औरReliance Jio ई-सिम सपोर्ट करते हैं ये स्मार्टफोन्स करते हैं ई-सिम सपोर्ट, जानें नाम
नई दिल्ली: अभी तक आप अपने मोबाइल फोन में फिजिकल सिम का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लेकिन बहुत ही जल्द टेलीकॉम कंपनियां मार्केट में embedded sim या ई-सीम उतारने वाली हैं। यह एक डिजिटल सिम कार्ड होगा जिसके जरिए आप अपने ऑपरेटर कंपनी से किसी भी दूसरे ऑपरेटर कंपनी में बड़ी आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होगा जिन्हें कई बार कॉल ड्रॉप और नेटवर्क जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ई-सिम से क्या होगा फायदा
ई-सिम के जरिए यूजर्स अपना नंबर बदले ही एक ऑपरेटर से किसी दूसरे ऑपरेटर पर आसानी से स्विच कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके जरिए यूजर्स किसी भी कंपनी के मोबाइल टैरिफ प्लान को एक्टिवेट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में किसी भी दूसरी कंपनी के फिजिकल सिम कार्ड को बदलने की जरूरत नहीं होगी। टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो , एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ई-सिम के साथ काम करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल भारत में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और रिलायंस जियो ई-सिम सपोर्ट करती हैं।
ई-सिम से कहा आएगी दिक्कत
बता दें Google Pixel 2 पहला स्मार्टफोन है जो ई-सिम सपोर्ट करता है। लेकिन इसका ई-सिम वर्जन केवल अमरीका में ही उपलब्ध है। इसके अलावा अभी तक सिर्फ Google Pixel 3, iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR जैसी प्रीमियम हैंडसेट ही ई-सिम कार्ड को सपोर्ट करती हैं। ऐसे में भारतीय बाजार में अधिकतर उपभोक्ता बजट रेंज स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करते हैं जिसमें अधिकतर कंपनियों के हैंडसेट ई-सिम के लिए तैयार नहीं हैं।