फेसबुक से लेकर व्हट्सएप पर कई ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लिखा है कि फेसबुक ने फ़ाइटर पायलट अभिनंदन को दिया सस्मान।
नई दिल्ली: पाकिस्तान से सही सलामत भारत आए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के नाम पर सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक ख़बरें फैलाई जा रही हैं। फेसबुक से लेकर व्हट्सएप पर कई ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें लिखा है कि फेसबुक ने फ़ाइटर पायलट अभिनंदन को दिया सस्मान। इस सम्मान का मतलब लोग ऐसे लगा रहे हैं कि फेसबुक पर कहीं भी अभिनंदन लिखने पर वॉल भगवा रंग का हो जाएगा और उसपर क्लिक करने पर कई गुब्बारे निकलने लगेंगे। इन फेक पोस्ट की वजह से कई लोगों का मानना है कि पायलट अभिनंदन के लिए फेसबुक ने नया फीचर पेश किया है।
फेसबुक पर ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि कंपनी ने साल 2017 में टेक्स्ट डिलाइट नाम से एक फीचर की शुरुआत की थी। इस फीचर के तहत कंपनी ने 15 से ज्यादा भाषाओं के चुनिंदा शब्दों की एक लिस्ट तैयार की थी। इन चुनिंदा शब्दों को जब फेसबुक के पोस्ट पर लिखा जाता है तो वह बाकी अक्षरों से बड़े और अलग दिखने लगते हैं। इतना ही नहीं इन अक्षरों का रंग भी बदल जाता है और इनपर क्लिक करने पर एनिमेशन के जरिए गुब्बारे निकलने लगते हैं। अभिनंदन लिखने पर भी एसी ही प्रक्रिया इस लिए होती है क्योंकि यह अक्षर भी टेक्स्ट डिलाइट फीचर के अंतरगत आता है, जिसे पिछले 2 साल से शामिल किया गया है, जिसका मतलब यहां स्वागत करना होता है। इसी की वजह से अभिनंदन लिख कर क्लिक करने पर गुब्बारे निकने लगते हैं।
इसके अलावा ट्विटर पर भी अभिनंदन के नाम से फेक अकाउंट बनने शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार द्वारा रविवार को एक नोट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। नोट में एक अकाउंट को मेंशन करते हुए कहा गया है कि अभिनंदन के नाम से किए जाने वाले ट्वीट फेक हैं। @Abhinandan_wc के नाम से बने इस ट्विटर अकाउंट को कंपनी ने फेक होने की पुष्टी के बाद सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा भी ट्वीटर पर अभिनंदन के नाम से साल 2019 के फरवरी और मार्च महीने में कई फेक अकाउंट बनाए गए हैं। अगर आपको भी ऐसे कोई फेक अकाउंट दिखते हैं तो उनसे जरूर बचें। इस ट्विटर अकाउंट की पोस्ट वायरल होने के बाद अब पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।