गैजेट

Flipkart Republic Day Sale: 19,000 रुपये के भारी डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन

यह सेल 20 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलने वाली है ऐसे में आप दो दिनों तक इस सेल में जबरदस्त डिस्काउंट पर प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।
2 min read
Jan 16, 2019
flipkart republic day sale
Flipkart Republic Day Sale: 19,000 रुपये के भारी डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन

नई दिल्ली: रिपब्लिक डे के लिए अब कुछ हफ़्तों का समय बचा हुआ है लेकिन ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने Flipkart Republic Day Sale का ऐलान कर दिया है। इस सेल में आप 19,000 रुपये के भारी-भरकम डिस्काउंट पर स्मार्टफोन खरीद सकते हैं ऐसे में यह सेल आपके रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन को ख़ास बना देगी। यह सेल 20 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलने वाली है ऐसे में आप दो दिनों तक इस सेल में जबरदस्त डिस्काउंट पर प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस सेल में आप किन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ले सकते हैं।

Flikart Plus यूजर्स को इस सेल का लाभ 19 जनवरी रात 8 बजे से ही ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह सेल बड़े काम की है, यूजर्स इस सेल में कोई भी प्रोडक्ट्स खरीदने पर 10,000 रुपये तक का गिफ्ट वाउचर भी जीत सकते हैं।

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट

इस सेल में Realme 2 Pro स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही अगर आप Realme C1 खरीदते हैं तो आपको इसपर 2,000 का डिस्काउंट मिल जाता है, बता दें कि इस स्मार्टफोन की कीमत 8,990 रुपये है। साथ ही अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल जाता है।

आपको बता दें कि इस सेल में आप सबसे भारी डिस्काउंट Samsung Galaxy S8 पर ले सकते हैं। बता दें कि इस समर्टफोन की असल कीमत 49,990 रुपये है ऐसे में आप इस समर्टफोने को 19,000 रुपये के डिस्काउंट पर 30,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Samsung Galaxy On6 खरीदते हैं तो आपको 15,490 रुपये के इस फोन पर 5,500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा जिसके बाद आप इसे महज 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Published on:
16 Jan 2019 12:38 pm