गैजेट

Friendship Day Special: अपने ख़ास दोस्तों को गिफ्ट करें ये शानदार गैजेट्स, कीमत 500 रुपये से भी कम

हम आपको ऐसे 4 गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।    

2 min read
Aug 03, 2018
Friendship Day Special: अपने ख़ास दोस्तों को गिफ्ट करें ये शानदार गैजेट्स, कीमत 500 रुपये से भी कम

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे का इंतजार अब ख़त्म हो गया है और ऐसे में लोग अपने ख़ास दोस्तों को तोहफा देने के लिए चीजें तलाशने में जुट गए हैं। आपको बता दें कि अपने दोस्तों के लिए गिफ्ट तलाशना वाकई में मुश्किल काम है और ऐसे में अगर आपका बजट कम हो तो यह समस्या और भी बड़ी हो जाती है। लेकिन अब आपकी ये समस्या दूर होने वाली हैं क्योंकि हम आपको ऐसे 4 गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप 500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।

स्मार्टफोन स्क्रीन टच पेन: कई बार आपको जब अपने स्मार्टफोन में फोटो की एडिटिंग करनी होती है तो अपनी उंगलियों से ऐसा करना काफी मुश्किल होता है ऐसे में स्मार्टफोन स्क्रीन पर चलने वाला ये पेन आपके बड़े काम आता है इसकी ख़ास बात यह है कि आप इसे महज 100 रुपये में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Friendship Day Special: फ्रेंडशिप डे को यादगार बनाएंगे ये 4 App, आज ही करें डाउनलोड

PHONI 3 रेट्रो हेडसेट: जो लोग इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को ख़ास तोहफा देने का मन बना रहे हैं उनके लिए PHONI 3 Retro Headset बिल्कुल परफेक्ट है। दरअसल ये हेडसेट किसी पुराने रिसीवर वाले फोन जैसा होता है। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है और आसानी से कॉल पर बात की जा सकती है। आप इस हेडसेट को महज 519 रुपये खरीद सकते हैं।

Tripod Mount: ट्राइपॉड माउंट आपके बड़े काम आता है इसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने फ़ोन से वीडियो बना सकते हैं और तस्वीरें भी खींच सकते हैं। इस माउंट की खासियत ये है कि ये आपके हाथ में आ जाता है और आप इसे आसानी से कही भी ले जा सकते हैं। आप इस ट्राइपॉड माउंट को महज 199 रुपये में खरीद सकते हैं।

Buddy 16 LED सेल्फी फ़्लैश लाइट: जो लोग अपने स्मार्टफोन से सेल्फी खींचने का शौक रखते हैं उनके लिए ये फ्लैश लाइट बेहद ख़ास है, दरअसल इसे आप अपने स्मार्टफोन से जोड़ सकते हैं और ये अच्छी लाइटिंग देती है। इसे आप महज 120 रुपये में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Friendship Day : फैमिली फ्रेंड्स ग्रुप फ्रेंडशिप डे के अवसर पर आने वाली पीढ़ी के लिए करेंगे पौधरोपण
Published on:
03 Aug 2018 01:10 pm
Also Read
View All