गैजेट

गूगल lofi एप जो आपको देगा संगीत का भरपूर मजा,जाने क्या है इसके फायदे

गूगल lofi म्यूज़िक ऐप्लिकेशन से आप आसानी से पा सकते हैं अपनी पसंद का संगीतइसगूगल lofi एप में खोजें पसंद के एल्बम, सिंगल्स, लाइव शो, कवर और रीमिक्स

less than 1 minute read
Google lofi app

नई दिल्ली। आधुनिक य़ुग में इंसान की ज़िंदगी में टेक्नोलॉजी ने वो स्थान ले लिया है जिसके बगैर अब इंसान खुद को अधूरा महसूस करता है। लोगों की ज़िंदगी में इंटरनेट इतना आवश्यक हो गया है जैसे बिजली पानी ठीक उसी तरह से इसके बगैर लोगों की दुनिया अधूरी सी महसूस होती है, इंटरनेट के माध्यम से बिना थियेटर की सैर कर या समय गंवाए आप हर तरह की मूवी का आनंद घर बैठे ले सकते हैं।

खास कर मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा आने के बाद तो पूरी दुनिया मुट्ठी में आ गई है। अब इसी से जुड़ा एक एप ऐसा आया है जिससे आप हर तरह के संगीत का मजा असानी के साथ ले सकते है। LO-FI नाम का यह गूगल ऐप आपकी जरूरतों के लिए वन स्टॉप एप्लिकेशन है, जो दुनिया भर के गानों को आपके सामने एक क्लिक में पेश करता है। इस एप में म्यूजिक का बिग कलेक्शन है। इसे घर बैठे अराम के साथ LO-FI के सहारे आप हर तरह के संगीत का मजा ले सकते है।

इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप इसे ऑफ़लाइन भी सुन सकते है इसमें इंटरनेट की कोई जरूरत नही पड़ती है।

- हर तरह के संगीत इसमें उपलब्ध है, जो कलाकारों की अनुमति से लिए गए हैं।

- यह LO-FI एप एक प्रकार का संगीत रेडियो स्टेशन है जहां पर जाकर आप अपने पंसदीदा गाने सुन सकते हैं।

Updated on:
07 Sept 2020 02:48 pm
Published on:
07 Sept 2020 02:35 pm
Also Read
View All