How to transfer money offline by mobile: ऑफलाइन भुगतान करना अब मुमकिन है। आप अपने फीचर फोन के जरिए भी ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे बताए तरीके का इस्तेमाल करना होगा। ऑफलाइन पैसा ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप यूपीआई यूएसएसडी कोड को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल का डायलर ऐप ओपन करना होगा और यूएसएसडी कोड *99# डायल करें। अब लिस्ट में से विकल्प नंबर 4 माई प्रोफाइल को चुनकर नंबर 7 चुनें। इससे यूपीआई डी-रजिस्टर हो जाएगा।
फीचर फोन यूजर्स के लिए कोड किया गया रिलीज :
भारत सरकार ने फीचर फोन यूजर्स को ध्यान में रखकर *99# सेवा को पेश किया था। सरकार का मानना है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग नकदी की बजाय डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इससे डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा।