आइडिया के इस नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Voda-Idea अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। इसकी कड़ी में अब आइडिया सेल्युलर ने नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 159 रुपये है जिसमें वोडाफोन के 159 रुपये वाले प्लान की ही सुविधा मिलती है। आइडिया के इस नए प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
Idea 159 रुपये प्लान
कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट कॉल किए जा सकते हैं और हर हफ्ते 1000 मिनट। इसके अलावा रोजाना 1 जीबी डाटा मिलेगा। मतलब यूजर्स को कुल 28 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। अगर निर्धारित डेटा खत्म हो जाता है तो यूज़र को हर 10 केबी के लिए 4 पैसा भुतान करना होगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी उठाया जा सकता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Idea 209, 479 और 529 रुपये प्लान
इससे पहले आइडिया ने हाल में ही 3 नए प्लान पेश किए हैं। इसमें 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। सबसे पहले 209 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 लोकल/ नेशनल एसएमएस मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। कंपनी के 479 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें हर दिन यूजर्स को 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलेगा। वहीं 529 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैधता मिलेगी। इसमें मिलने वाले सारे ऑफर्स 479 रुपये वाले प्लान की तरह है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप पर जाकर रिचार्ज करना होगा।