गैजेट

Voda और Idea के विलय के बाद Jio का धमाका ऑफर, Free में मिल रहा 11 जीबी डाटा

कंपनी अपने दूसरी सालगिरह के मौके पर कई तरह के ऑफर्स अपने ग्राहकों के लिए पेश कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2018, 4:33 PM IST
jio
Voda और Idea के विलय के बाद Jio का धमाका ऑफर, Free में मिल रहा 11 जीबी डाटा

नई दिल्ली: रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अन्य टेलीकॉम कंपनियां आए दिन नए-नए ऑफर्स पेश करती रहती है लेकिन जियो के मुकाबले उनका ऑफर फीका पड़ जाता है। Voda और Idea के हाथ मिलाने के बाद जियो अपने यूजर्स के लिए दो जबरदस्त ऑफर ले कर आया है। कंपनी अपने दूसरी सालगिरह के मौके पर कई तरह के ऑफर्स अपने ग्राहकों के लिए पेश कर रही है। इसमें कंपनी अपने यूजर्स को 1 जीबी 4जी डेटा फ्री में दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सेलिब्रेशन पैक लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स को हर रोज 2 जीबी फ्री में डाटा दिया जाएगा। इस फ्री डाटा का लाभ यूजर्स आज से 11 सितंबर तक उठा सकते हैं। यानी पूरे 5 दिनों के अंदर आपको 10 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।

Free 1 जीबी 4जी डाटा

इस डाटा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को 5 रुपये का डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदना होगा। इसके अलावा 40 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क क्रैकल, रोस्ट आलमंड, 40 और 80 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क फ्रुट्स ऐंड नट्स और 35 रुपये वाले डेयरी मिल्क लिकबेल्स के साथ भी उठा सकते हैं। बता दें कि Reliance jio यूजर दूसरे जियो सब्सक्राइबर को भी यह फ्री डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि इस फ्री डेटा का लाभ यूजर्स इस महीने के आखिरी तक ही उठा पाएंगे। इसके लिए फोन में MyJio ऐप का होना जरूरी है।

ऐसे उठाए फायदा

MyJio ऐप के होमस्क्रीन पर फ्री डेटा ऑफर का बैनर लगा हुआ है, जिसपर आपको क्लिक करना है और इसके बाद पेज ओपेन होने पर आपको Participate Now बटन पर क्लिक करना है। इस दौरान आपको डेयरी मिल्क के खाली रैपर का बारकोड स्कैन कराना होगा, जिसके बाद आपके myjio अकाउंट में ये एक जीबी डेटा 7 से 8 दिनों के भीतर ऐड हो जाएगा। बता दें एक अकाउंट से एक बार ही पा सकेंगे 1जीबी फ्री डेटा।

Published on: