कंपनी गीगा फाइबर यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दे सकती है जिसमें आपको तीन महीने तक इंटरनेट की फ़िक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नई दिल्ली: Reliance jio की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Giga Fiber के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। इस रजिस्ट्रेशन से कंपनी ये जानना चाहती हैं कि किन-किन क्षेत्रों से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसके आधार पर उन जगहों पर सबसे पहले सर्विस दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिवाली के आसपास इस सर्विस को लॉन्च किया जा सकता है। जियो के इस आने वाले सर्विस को लेकर माना जा रहा है कि ब्रॉडबैंड सेवा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Jio Giga Fiber
कंपनी गीगा फाइबर यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दे सकती है जिसमें आपको तीन महीने तक इंटरनेट की फ़िक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑफर के तहत यूजर्स को हर महीने 100 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जाएगा। आपको बता दें कि इन सेवाओं के लिए ग्राहक को शुरुआत में 4,500 रुपये देने होंगे। अभी तक दूसरी कंपनियां ब्रॉडबैंड सेवा के लिए कॉपर लाइंस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इसकी जगह रिलायंस जियो फाइबर ऑप्टिकल का इस्तेमाल करेगा, जिसकी वजह से ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड बाकी कंपनियों से बेहतर मिलेगी।
मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स
कंपनी जिओ गीगा राउटर भी उपलब्ध कराएगी, जो 1 जीबीपीएस की हाईस्पीड तक इंटरनेट पहुंचाएगा। इसके अलावा कंपनी इंटरनेट टीवी सेटअप बॉक्स बतौर जियो गीगा टीवी के रूप में उपलब्ध कराएगी। यह इंटरनेट के साथ साथ 4K क्वालिटी में 600 से अधिक टीवी चैनल्स की ब्रॉडकास्टिंग करेगा। इसके साथ ही वॉयस कंट्रोल से चलने वाला रिमोट भी होगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के इस सर्विस से लोगों के टीवी देखने का नजरिया पूरी तरह से बदल जाएगा।