गैजेट

Jio Free दे रहा 2GB डाटा, फायदा उठाने का आज आखिरी दिन

इस ऑफर का फायदा उन यूजर्स को मिल रहा है, जिनके प्रीपेड जियो नंबर पर पहले से कोई रीचार्ज पैक ऐक्टिवेट है।

2 min read
Jio Free दे रहा 2GB डाटा, फायदा उठाने का आज आखिरी दिन

नई दिल्ली:Reliance Jio ने पिछले हफ्ते जियो डिजिटल पैक लॉन्च किया था जिसके तहत यूजर्स को रोजाना 2 जीबी 4 जी डाटा मुफ्त में दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का यह ऑफर 6 अगस्त तक ही लाइव था जिसके बाद इसे बढ़ाकर 14 अगस्त तक कर दिया गया था। आज इस पैक का आखीरी दिन है। वहीं, jio phone 2 की पहले सेल 15 अगस्त यानी कल से शुरू हो रही है।

इस पैक के तहत यूजर्स को मुफ्त में 2 जीबी 4 जी डाटा का लाभ दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेल कॉलिंग के साथ एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा डाटा का भी फायदा दिया जा रहा है। कंपनी का ये ऑफर पहले से मौजूद डेटा का ही हिस्सा है, जिसे कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही दिया जा रहा है। यह ऑफर पहले से किए गए रीचार्ज पर एक टॉप-अप प्लान के तौर पर दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा उन यूजर्स को मिल रहा है, जिनके प्रीपेड जियो नंबर पर पहले से कोई रीचार्ज पैक ऐक्टिवेट है। बता दें जिन यूजर्स के माय जियो ऐप पर यह ऑफर दिख रहा है वहां से यूजर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के इस पैक में कोई और बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें

सिर्फ यहां से खरीदने पर Samsung Galaxy Note 9 पर मिल रहा 24,000 रुपये का डिस्काउंट, 22 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

Jio Phone 2 को ऐसे करें रजिस्टर

Jio Phone 2 की पहले सेल 15 अगस्त यानी कल से शुरू हो रही है। इसे रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर वहां रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके ओपन होने पर आपको Get Now का ऑप्शन दिखेगा, जहां आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद आपको 2,999 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूजर्स डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Independence Day Special: Airtel का कैशबैक ऑफर, यहां से सिर्फ 1 रुपये में खरीदें सामान

Published on:
14 Aug 2018 04:10 pm
Also Read
View All