गैजेट

90Hz रिफ्रेश रेट के साथ नया Moto E32 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत महज इतनी

मोटोरोला (Motorola ) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto E32 को लॉन्च कर दिया है। यह बजट सेगमेंट में आया है, इस फोन को भारत से पहले यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

1 minute read
Oct 08, 2022

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola ) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto E32 को लॉन्च कर दिया है। यह बजट सेगमेंट में आया है, इस फोन को भारत से पहले यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। कम कीमत में आने के बाद भी इस फोन में फीचर्स काफी अच्छे देखने को मिल रहे हैं। इसमें स्मूथ डिस्प्ले से लेकर हैवी बैटरी देखने को मिलती है। आइये जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में...


Moto E32 की कीमत और उपलब्धता

Moto E32 के 4GB+64GB मॉडल की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। इस फोन को आप इको ब्लैक और आर्कटिक ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। Moto E32 को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इस कीमत में इस फोन में कौन-कौन सी फीचर्स आपको मिलने वाले हैं आईये जानते हैं।

Moto E32 के फीचर्स

नए Moto E32 में 6.5 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 को सपोर्ट करता है। Moto E32 की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के साथ 5,000mAH बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है।

Moto E32 का कैमरा

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ मिलता है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Published on:
08 Oct 2022 03:02 pm
Also Read
View All