Nokia 6 (2018) की बिक्री आज से भारत के चुनिंदा मोबाइल आउटलेट्स और ऑनलाइन 'नोकिया मोबाइल शॉप' पर शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: Nokia 6 (2018) की बिक्री आज से भारत के चुनिंदा मोबाइल आउटलेट्स और ऑनलाइन 'नोकिया मोबाइल शॉप' पर शुरू हो गई है। दरअसल, नोकिया ने 4 अप्रैल को भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोम पेश किए थे, जिसमें Nokia 7 plus, Nokia 6 (2018) और Nokia 8 Sirocco शामिल है। नोकिया 6(2018) दो वेरिएंट में है, जिसमें से पहला 3GB रैम और 32GB स्टोरेज में है, तो वहीं दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में ग्राहकों के लिए है। हालांकि आज 3GB रैम वाले फोन की बिक्री की जा रही है।
Nokia 6 (2018) फीचर
3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपए है, जो ग्राहको के लिए ब्लैक, कॉपर, ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है 16:9 डिस्प्ले रेश्यो है। वहीं क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया है, जिसकी स्पीठ 2.2 है। इसमें एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट दिया है।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
स्मार्टफोन के इंटरनल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी बैटरी 3000MaH है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कैमरे की बात करे तो इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और 16 मेगापिक्सल का रियल कैमरा मौजूद है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं आने वाले समय में इसमें का अपडेट होगा।
ऑफर की बात करें तो एयरटेल की ओर से 2000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही 31 दिसंबर तक एयरटेल टीवी ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक यूजर्स को 31 मई कर 5 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है। मेकमाइट्रिप 25 फीसदी डिस्काउंट दे रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ग्राहकों को इसपर 12 महीने का एक्सिडेंटल डैमेज इंस्योरेंस भी दे रहा है।
जल्द शुरू होगी इनकी बिक्री
माना जा रहा है कि नोकिया जल्द ही Nokia 7 plus और Nokia 8 Sirocco की भी बिक्री शुरू करेगा। गौरतलब है कि नोकिया भारतीय बाजार में एक बार फिर अपनी पकड़ बनाने के लिए और रेडमी, वीवो जैसे स्मार्टफोन देने वाली कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक के बाद एक नए स्मार्टफोन मार्केट में उतार रहा है ताकि वो कम समय में ही ग्राहकों के दिलों पर राज करने लगे।