गैजेट

Paytm ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, उपभोक्ताओं को होगें ये बड़े फायदे

Paytm Credit Card लॉन्च हर ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे रिवॉर्ड
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2020, 12:35 PM IST
Paytm Credit Card
Paytm Credit Card

नई दिल्ली। आज के समय में भारत की एक बड़ी अबादी Paytm का इस्तेमाल कर रही है। Paytm में दिए जाने वाले ऑफर्स से उपभोक्ता को इससे काफी फायदे भी देखने को मिलते है लेकिन अब इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है भारत में एक क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च कर दिया है। Paytm ने इस क्रेडिट कार्ड को लॉन्च करने के बाद घोषणा करते हुए कहा है कि जो लोग इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर ख़रीदारी करेंगे उन्हें इस पर कैशबैक ऑफर्स किया जाएगा। Paytm ने कहा है कि कंपनी नेक्स्ट जेनेरेशन क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर रही है। Paytm के द्वारा जारी किया गया यह कार्ड अगले 12-18 महीनों के अंदर हर प्रांत में दे दिया जाएंगा।

बताया जा रहा है कि क्रेडिट कार्ड को हर क्षेत्र में इश्यू कराने के लिए Paytm कंपनी कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी पार्टनरशिप कर रही है यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड को रियल टाइम मैनेज कर पाएंगे।

कंपनी इस कार्ड के साथ फ़्रॉड के लिए इंश्योरेंस की सुविधा भी दे रही है। हर ट्रांजैक्शन के साथ कस्टमर्स को कैशबैक मिलेगा। कैशबैक पेटीएम गिफ़्ट वाउचर के तौर पर होगा जिसे पेटीएम इकोसिस्टम में यूज कर सकेंगे ।पेटीएम ऐप पर कार्ड के लिए एक डेडिकेटेड सेक्शन होगा जहां से यूजर्स इसे मैनेज कर सकते हैं।

Updated on:
20 Oct 2020, 12:35 PM IST
Published on: