गैजेट

Paytm Mall Sale: मोबाइल पर 60% का डिस्काउंट, जीत सकते हैं 88,000 की बाइक

फेस्टिवल सीजन के करीब आते ही ई-कॉमर्स साइट्स ने सेल लगाना शुरू कर दिया है। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर कई प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

2 min read
Paytm Mall पर फेस्टिवल सेल शुरू, जीत सकते हैं 88,000 की बाइक

नई दिल्ली: फेस्टिवल सीजन के करीब आते ही ई-कॉमर्स साइट्स ने सेल लगाना शुरू कर दिया है। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर कई दूसरे प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस सेल का आयोजन Paytm Mall ने किया है जो 20 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक चलेगा। तीन दिन के इस सेल में ग्राहकों को भारी छूट दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

स्मार्टफोन की स्क्रीन में न लगवाएं ये ग्लास नहीं तो ख़राब हो जाएगी स्क्रीन

ऑफर की बात करे तो इस सेल में ग्राहकों को इंस्टेंट कैशबैक और वॉलेट में कैशबैक मिलेगा। इस सेल में टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, एसी और फ्रीज पर ग्राहकों को 40 फीसदी से लेकर 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा होम एप्लीकेशन जैसे माइक्रोवेव्स ऑवन, होम थिएटर और एयर कूलर पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।

वही iPhone पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। ओप्पो और मोटोरोला के स्मार्टफोन पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। अगर फैशन की बात करें तो कपड़ों पर 50 से 40 फीसदी का कैशबैक ऑफर है। इसके अलावा मोटर बाइक पर भी 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

इतना ही नहीं इस सेल के जरिए आप सुजुकी की suzuki gixxer बाइक भी जीत सकते हैं। बता दें कि इस बाइक की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 88,098 रुपए है। इसमें सपोर्टी लुक दिया गया हैं। इसके अलावा 4 स्ट्रोक 1 सिलंडर एयर स्टॉक इंजन भी दिया गया है।

गौरतलब है कि त्योहार का सीजन आते ही सभी ई-कॉमर्स कंपनियां सेल शुरू कर देती हैं ऐसे में पेटीएम मॉल का यह सेल लोगों को काफी पसंद आने वाला है। बता दें कि गणेश पुजा से लेकर दीवाली तक अलग-अलग तरह के सेल का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यह मौका हाथ से जाने मत दीजिए।

ये भी पढ़ें

घर बैठे होगी 12,000 रुपये की कमाई, बस मोबाइल पर रोज एक घंटे करें काम
Updated on:
18 Sept 2018 12:36 pm
Published on:
18 Sept 2018 12:34 pm
Also Read
View All