गैजेट

भारत आ रहा है नया Coca Cola Phone, जानिए क्या होगा इसमें खास और कितनी होगी कीमत

Coca Cola Phone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी realme भारत में नया Coca Cola Phone जल्द ही लॉन्च कर सकती है, इस बात की जानकारी खुद रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट्स से मिली है। दरअसल, रियलमी इंडिया के वेबसाइट्स पर कोको कोला के फिज वाला फोटो पोस्ट किया है।

less than 1 minute read
Jan 27, 2023

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी realme भारत में नया Coca Cola Phone जल्द ही लॉन्च कर सकती है, इस बात की जानकारी खुद रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट्स से मिली है। दरअसल, रियलमी इंडिया के वेबसाइट्स पर कोको कोला के फिज वाला फोटो पोस्ट किया है। साथ ही इसमें चियर्स फॉर रियल टैग लाइन का भी इस्तेमाल किया है, जिसमें कोक जानकारी मिलती है। माना जा रहा हैकि जल्द ही कुछ और भी टीजर सामने आ सकते हैं।

Realme का यह कोका कोला फ़ोन इस साल मार्च तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड के साथ कोलाब्रेशन की बात नहीं कही है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह Realme 10 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। कोकोकोला वाले इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर डुअल कैमरा देखने को मिलेगा।

फीचर्स की बात करें तो Realme 10 4G को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन में 6.4 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है।

परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Mediatek Helio G99 चिपसेट दिया है और यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन Realme UI 3.0 पर काम करता है, जो Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है।

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP डेप्थ कैमरा दिया है। जिसमें 16MP का कैमरा मिलता है। रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 13999 रुपये हो सकती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलेगी।

Published on:
27 Jan 2023 04:06 pm
Also Read
View All