गैजेट

Realme U1 और Realme 2 Pro को Zero डाउनपेमेंट पर खरीदने का मौका, यहां जानें सबकुछ

Realme ने बजाज फिनसर्व की साझेदारी इस साझेदारी से मिलेगा ग्राहकों को फायदा इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Redmi 3 Pro

2 min read
Realme U1 और Realme 2 Pro को Zero डाउनपेमेंट पर खरीदने का मौका, यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली: बजट रेंज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme ने भारत में अभी तक 6 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के अगले स्मार्टफोन Redmi 3 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, बाज़ार में पहले से मौजूद Realme U1 और realme 2 pro स्मार्टफोन को अब ग्राहक एक शानदार ऑफर के तहत खरीद सकते हैं।

Realme ने बजाज फिनसर्व ( Bajaj Finserv ) के साथ साझेदारी की है जिसके तहतRealme U1 और Realme 2 Pro को एक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के तहत ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन को Zero डाउनपेमेंट और ईएमआई ऑप्शन पर खरीद सकते हैं। इस ऑफर का फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो कंपनी के ऑफलाइन पार्टनर स्टोर से इन स्मार्टफोन्स की खरीदारी करते हैं। ध्यान रहे इस ऑफर का लाभ 30 अप्रैल 2019 तक ही उठाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप कोई बजट रेंज में बेतहर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर मौका होगा।

इस बॉक्स के जरिए जानें स्मार्टफोन्स की कीमत और EMI ऑप्शन









































मॉडलरैम और स्टोरेजकीमतशुरुआती EMI
Realme U13GB-32GB10,4991,050
Realme U14GB-64GB12,4991,250
Realme 2 Pro4GB-64GB12,4901,249
Realme 2 Pro6GB-64GB14,4901,449
Realme 2 Pro8GB-128GB16,4901,832

Redmi 3 Pro को भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए इसके लॉन्चिंग इवेंट के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी को चुना गया है। बता दें कि Realme के CEO Madhav Sheth ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। रिपोर्ट की माने तो फोन में 6.3 इंच का FHD + डिस्प्ले होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। इसमें Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 3960 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इसके लॉन्च के बाद ही स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की सही जानकारी सामने आएगी।

Published on:
18 Apr 2019 06:35 pm
Also Read
View All