गैजेट

सैमसंग ने उतारा नया बजट स्मार्टफोन Galaxy J2 Pro 2018

सैमसंग Galaxy J2 Pro 2018 को कंपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है

2 min read
Jan 11, 2018

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने बिना किसी मीडिया जानकारी के इसे अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस स्मार्टफोन को सैमसंग Galaxy J2 Pro 2018 नाम से जारी किया गया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसको तीन कलर वेरियंट ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में लाया गया है।

ये फीचर्स हैं खास
यह सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो 2008 को वियतनाम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसमें 5 इंच की अमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसमें 1.4GHz क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1.5GB रैम और इंटरनल मेमोरी 16GB की है।

कैमरा क्वालिटी
Galaxy J2 Pro 2018 में कंपनी ने Android Nougat बेस्ड सैमसंग का कस्टम यूजर इंटरफेस दिया गया है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इस स्मार्टफोन में आप मेमोरी बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन की सबसे खास बात ये है कि इसके रियर और फ्रंट दोनों में एलईडी फ्लैश दिया गया है।

पावरफुल बैटरी
इस फोन की बैटरी 2,600mAh की है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और वाईफाई सहित स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी और रिमूवेबल है और बैक पैनल भी बदला जा सकता है। वियतनाम की वेबसाइट पर दर्ज कीमत के अनुसार इसकी कीमत लगभग 9 से 10 हजार रुपए हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 4G कनेक्टिविटी दी गई है और इसमें दो सिम लगती हैं। इसकसे अलावा सैमसंग ने On7 Prime को अमेजन पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा भारत में एयरटेल की ओर से सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स पर कैशबैक आॅफर दिया जा रहा है। इस आॅफर के तहत इन हैंडसेट्स पर 1500 रुपए की छूट प्राप्त की जा सकती है। वहीं, फ्लिपकार्ट की ओर से भी सैमसंग गैलेक्सी एस7 पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद यह मात्र 8990 रुपए की कीमत में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

CES 2018 Second Day: लॉन्च हुए ये फोन, लैपटॉप और ईयरबड
Published on:
11 Jan 2018 12:09 pm
Also Read
View All