गैजेट

Sound One ने 1000mAh का पावर बैंक किया लॉन्च, कीमत मात्र 999 रुपये

Sound One 1003 पावर बैंक स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसे Amazon और अन्य रिटेल आउटलेट से खरीद जा सकता है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली: हॉन्ग-कॉन्ग की टेक कंपनी साउंड वन ( Sound One ) ने अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार करते हुए भारत में नए 10000mAh Lithium Polymer पावर बैंक को लॉन्च किया है। कंपनी का नया 1003 पावर बैंक स्लिम डिजाइन के साथ आता है। इस पावर बैंक का इस्तेमाल मोबाइल, mp3/mp4 प्लेयर्स, टैबलेट और पोर्टेबल स्पीकर्स के साथ किया जा सकता है।

साउंड वन 1003 पावर बैंक 10,000 एमएएच बैटरी और हाई क्वालिटी Lithium Polymer सेल्स के साथ आता है। यह पावर बैंक फुल चार्ज होने के बाद करीब 6 घंटे का बैकअप देता है। इसमें micro USB का सिंगल चार्जिंग ऑप्शन दिया गया है। यह दो आउटपुट सॉकेट के साथ आता है जिसमें से पहला आउटपुट DC 5V-1A और दूसरा आउटपुट DC 5V-2.1A चार्ज प्रोवाइड कराता है।

इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है जिसका वजन 181 ग्राम और यह Micro USB केबल को सपोर्ट करता है। ग्राहक इस पावर बैंक को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) और अन्य रिटेल आउटलेट से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 999 रुपये है और यह एक साल के वारंटी के साथ आता है। यह साइज में क्रेडिट कार्ड की तरह है।

Published on:
13 Aug 2019 02:23 pm
Also Read
View All