गैजेट

कम बजट में सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आया नया Tecno Pova 4 स्मार्टफोन, 6000mAh की मिलेगी बैटरी

Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में स्मूथ डिस्प्ले के अलावा हैवी प्रोसेसर दिया है ताकि आप गेमिंग का मज़ा भी ले सकें। यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित HiOS 12 पर काम करता है।

2 min read
Dec 08, 2022

Tecno Pova 4: स्टाइलिश डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में स्मूथ डिस्प्ले के अलावा हैवी प्रोसेसर दिया है ताकि आप गेमिंग का मज़ा भी ले सकें। यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित HiOS 12 पर काम करता है। इस फोन को एक ही वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें 50MP प्राइमरी शूटर कैमरा भी मिलता है। अगर आप बजट सेगमेंट में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस फोन के बारे में विचार कर सकते हैं । आइये जानते हैं इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में...

कीमत
Tecno Pova 4 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन को आप Cryolite Blue, Uranolith Grey और Magma Orange कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं । इस फोन की बिक्री 13 दिसंबर से अमेज़न इंडिया और जियो मार्ट पर होगी। आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में..

फीचर्स

Tecno Pova 4 में आपको 6.82 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। परफॉरमेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर है जोकि माली G57 जीपीयू के साथ आता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5GB वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित HiOS 12 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई ।


इस स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एआई लेंस और एक एलईडी फ्लैश के साथ 50MP प्राइमरी शूटर मिलता है। इसके अलाबा इसके फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर,माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, DTS ऑडियो, IPX2 रेटिंग, डुअल-सिम, 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, NFC, और GPS की सुविधा दी गई है ।

Updated on:
08 Dec 2022 12:24 pm
Published on:
08 Dec 2022 12:20 pm
Also Read
View All