गैजेट

व्हॉट्सएप यूजर्स के लिए नए फीचर पर कर रहा काम, मिलेगा यह फायदा

मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप एंड्रॉइड बीटा के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को यह चुनने की अनुमति देगा कि चैट और ग्रुप्स में मैसेज कितनी देर तक पिन किए रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 4:35 PM IST
WhatsApp New Feature
WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature : मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप एंड्रॉइड बीटा के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को यह चुनने की अनुमति देगा कि चैट और ग्रुप्स में मैसेज कितनी देर तक पिन किए रहेंगे। डब्ल्यूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को एक विशिष्ट अवधि का चयन करने की सुविधा प्रदान करेगी जिसके बाद पिन किया गया मैसेज ऑटोमैटिक रूप से अनपिन हो जाएगा।

प्लेटफॉर्म से तीन अलग-अलग अवधि - 24 घंटे, सात दिन और 30 दिन प्रदान करने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, यूजर्स वर्तमान पिन किए गए मैसेज को किसी भी समय, यहां तक कि चयनित अवधि समाप्त होने से पहले भी अनपिन कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चैट और ग्रुप में मैसेज कितनी देर तक पिन किए रहेंगे, यह चुनने की क्षमता फिलहाल डेवलपमेंट के तहत है और एप के भविष्य के अपडेट में इसे बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है।

इस बीच, इस साल फरवरी में यह खबर आई थी कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को चैट और ग्रुप में मैसेज को पिन करने की सुविधा देगा। यह फीचर उपयोगी है क्योंकि यह यूजर्स को महत्वपूर्ण मैसेज को चैट के टॉप पर पिन करने की अनुमति देगी। इसके अलावा, पिन किए गए मैसेज से उन ग्रुप्स में आर्गेनाइजेशन में सुधार होगा जो बहुत सारे मैसेज प्राप्त करते हैं, जिससे यूजर्स आसानी से महत्वपूर्ण संदेशों तक पहुंच सकेंगे।

-आईएएनएस

Updated on:
23 Jun 2023, 4:35 PM IST
Published on: