गैजेट

म्यूजिक लवर्स के लिए लॉन्च हुआ 100W साउंड के साथ नया टॉवर स्पीकर, कीमत महज 6,999 रुपये

स्पीकर ब्रांड ZOOOK ने महज 6,999 रुपये में 100 वॉट आउटपुट के साथ नया ब्लूटूथ टॉवर स्पीकर Supernova को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें शक्तिशाली ऑडियो मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 8:54 PM IST
zook.jpg

अगर आप एक नया पावरफुल ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं जिसे आप अपने टीवी से साथ कनेक्ट करके ऑडियो का मज़ा ले सकें या फिर घर में छोटी पार्टी करने के लिए इस्तेमाल कर पायें तो स्पीकर ब्रांड ZOOOK ने महज 6,999 रुपये में 100 वॉट आउटपुट के साथ नया ब्लूटूथ टॉवर स्पीकर Supernova को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें शक्तिशाली ऑडियो मिलेगा। इस 32 इंच के टॉवर स्पीकर में 8 इंच का वूफर है जो अत्यधिक बास और 4 इंच के 2 स्पीकर दिए हैं। आइये जानते हैं इस नए स्पीकर के फीचर्स के बारे में...

इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसे कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टीवी आदि से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। टॉवर स्पीकर 32 जीबी तक स्टोरेज क्षमता वाले यूएसबी को सपोर्ट करता है और इसे ब्लूटूथ और ऑक्स के जरिए विभिन्न डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। यह एक पूरी तरह कार्यात्मक रिमोट के साथ आता है जो आपको विभिन्न कार्यों के माध्यम से घुमाने में मदद कर सकता है। एनालॉग कंट्रोल उपयोगकर्ताओं को वॉल्यूम के साथ-साथ बास का प्रबंधन करने में भी सक्षम बनाता है।

इसमें FM रेडियो की भी सुविधा मिलती है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एलईडी डिस्प्ले, कराओके,वायरलेस माइक की भी सुविधा दी गई है। सुपरनोवा टावर स्पीकर ब्राउन कलर में उपलब्ध है। डिजाइन के मामले में यह आपको पसंद आएगा। यह आपके घर के किसी भी कोने में आसानी से फिट हो सकता है।

Published on: