
मैनपुर. झरने और जलप्रपात जैसी जगहों पर लोगों को पिकनिक मनाना बहुत पसंद होता है।लोग अपने मजे में इतना खो जाते है कि जरुरी सावधानियां भी रखना भूल जाते है।इसलिए अक्सर खतरनाक घटनाएं घट जाती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में मैनपुर से महज 26 किमी दूर उदंती अभयारण्य के हीरा खदान से लगे देवदहरा जलप्रपात में रविवार को पिकनिक मनाने ग्राम जिड़ार के सात दोस्त पहुंचे थे। वहां खाना बनाने और खाना खाकर जब वापस घर लौटने लगे उसी दरमियान एक दोस्त प्रवीण सिन्हा (उम्र 25) का पैर फिसल जाने से वो देवदहरा के जलकुंड में गिर गया।
लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। सोमवार देर शाम रायपुर से भी एसडीआरएफ की टीम युवक को तलाशने मैनपुर पहुंच चुकी है। मंगलवार सुबह से रेस्क्यू कर युवक को ढूंढना शुरू करेंगे। वहीं दूसरी ओर युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार बदहवास अपने जवान बेटे के सकुशल लौटने के लिए प्रार्थना कर रहा है।
एसडीओपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि दिनभर गोताखोरों के माध्यम से दरहा में तलाश किया गया ,लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। रायपुर से एक स्पेशल एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है जो पानी के भीतर ऑक्सीजन कैमरा के माध्यम से युवक को मंगलवार सुबह से तलाशेगी।