
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के राजिम इलाके में एक टूरिस्ट बस ने बाइक को टक्कर मार दी।इस टक्कर से बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।ये बस जतमई गई हुई थी।वहां से वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।बस में सवार लोग हादसे के बाद ही वहां से भाग निकले। इसके अलावा सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार महेश ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 04 एम वी 5849 सुबह टूरिस्टों को लेकर जतमई घटारानी गई हुई थी।शाम 7.00 बजे बस टूरिस्टों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान श्याम नगर के समीप सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची।घायल युवक का नाम टेमराज भांडेकर था। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मेकाहारा रेफर कर दिया।
आसपास के लोग जब घायल की मदद लगे थे, उसी समय बस ड्राइवर और अन्य सवार वहां से भाग निकले।पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचते तक वहां सिर्फ खाली बस ही थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
ओवरटेक की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा, घंटों तक दर्द से तड़पता रहा ट्रक में
[typography_font:14pt][typography_font:18pt]आये - दिन होते रहते है ऐसे हादसे
[typography_font:14pt;" >नवापारा राजिम मार्ग पर आये दिन ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहते है। इस बारिश के सीजन में सड़के और भी खतरनाक हो जाती है। लेकिन फिर शासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।