
रफ्तार के कारण बिगड़ गया कार का बेलेंस, पहले टकराई डिवाइडर से और जा घूसी दीवार में. बाल - बाल बचे बाप - बेटी
रायपुर. राजधानी में एक कार अधिक रफ़्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई। कार रास्ते में लहराते हुए दीवार में जा घुसी। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजरते लोगों ने कार में मौजूद पिता और बेटी को बाहर निकाला। ये हादसा बहुत ही भयंकर था लेकिन किस्मत से पिता और बेटी दोनों ही सुरक्षित है। साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ये घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। रायपुर के अनुपम गार्डन से सुंदर नगर जाने वाले रास्ते की तरफ एक कार लहराते हुए आ रही थी। कार चालक तेज रफ़्तार नियंत्रण खो चूका था। इस दौरान कार कई लोगों को घायल कर सकती थी।
रास्ते पर साईकिल से गुजर रहे एक बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आने से बचे। पहले कार सीधी आई फिर डिवाइडर की ओर मुड़ने लगी। डिवाइडर से टकराने से कार बाल - बाल बची। इसके बाद ड्राइवर ने कार को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद कार दीवार में जा घुसी।
कार को दीवार में घुसा देख रास्ते से गुजरने वाले लोग कार के पास पहुंचे। कार के अंदर पिता और बेटी मौजूद थे। लोगों ने जैसे तैसे कटीले तारों को हटाते हुए कार का दरवाजा खोला। जिसके बाद पिता और बेटी को बाहर निकाला जा सकता। पिता और बेटी को ज्यादा छोटे नहीं आई है। लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
Updated on:
1 Jul 2018, 3:46 PM IST
Published on:
1 Jul 2018, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.