27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर बैठी बालिका का पैर कटकर गिरा और फडफ़ड़ाने लगा सड़क पर, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

3 परिजन के साथ बाइक पर आगे बैठी थी बालिका, पिकअप ने रास्ते में मारी टक्कर, बालिका की हालत गंभीर, सभी को आईं चोटें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jun 2018, 5:39 PM IST

Leg cut

Girl child leg fell down on road

सीतापुर. 10 वर्षीय एक बालिका अपने 3 परिजन के साथ बाइक पर बैठकर शुक्रवार को सीतापुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बालिका का पैर कटकर सड़क पर गिर गया और फडफ़ड़ाने लगा। इधर बाइक पर सवार अन्य लोग भी गिरकर घायल हो गए।

आस-पास के लोगों द्वारा उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सीतापुर थानांतर्गत ग्राम कुनमेरा के गुड़ीपारा निवासी 10 वर्षीय बालिका शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अपने परिजन प्रभुराम तिग्गा पिता दिलसाय 24 वर्ष, आनंद राम तिग्गा 65 वर्ष तथा अखलेश पिता आनंद राम 45 वर्ष के साथ बाइक पर बैठकर सीतापुर जा रही थी। बालिका सबसे आगे बैठी हुई थी।

वे रास्ते में कुनमेरा के पास ही पुलिया के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बालिका का पैर घुटने से कटकर सड़क पर जा गिरा। पैर कुछ देर फडफ़ड़ाने के बाद शांत हो गया। इधर प्रभुराम, आनंद व अखिलेश भी सड़क पर गिरे। इससे सभी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक पिकअप वहीं खड़ी कर फरार हो गया।

वहां से गुजर रहे लोगों ने बालिका सहित सभी घायलों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा इसकी सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, एसडीएम सुनील शेटे, बीएमओ अमोस किंडो अस्पताल में पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज जारी है। बालिका का सड़क पर गिरा पैर जिसने भी देखा उसकी आंखें खुली रह गईं।


पुलिस ने पिकअप किया जब्त
इधर पुलिस ने पिकउप को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिकउप चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। घटना की खबर मिलने पर बालिका के माता का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग