27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी पढ़ाई नहीं होने से गुस्साए डीएव्ही के छात्रों ने मांगी टीसी, प्रबंधन ने कहा- नहीं देंगे

दतिमा स्थित डीएव्ही स्कूल का मामला, छात्रों का कहना- बेहतर पढ़ाई नहीं होने से उनका बिगड़ रहा भविष्य, मनमानी फीस की भी होती है वसूली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jun 2018, 12:36 PM IST

DAV student

DAV student

दतिमा मोड़. सूरजपुर जिले के दतिमा स्थित डीएव्ही पब्लिक स्कूल की मनमानी से वहां अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। छात्रों के अनुसार स्कुल में अच्छी पढ़ाई नही होने के कारण पुराने अध्ययनरत छात्र अपना एडमिशन अन्यत्र शासकीय स्कूल में कराना चाहते है, लेकिन शाला प्रबंधन द्वारा अपने निजी हित व फीस वसूली के कारण उन छात्रों को उनका स्थानांतरण प्रमाण-पत्र नहीं दिया जा रहा है जबकि छात्र वहां पढऩा नहीं चाहते हैं।

छात्रों ने बताया कि दूसरे स्कुल में एड्मिशन की तिथि व उपस्थिति संख्या पूर्ण होने वाली है। अगर समय पर एडमिशन नही हुआ तो उनका साल बर्बाद हो जायेगा। जब से स्कूल खुला है तब से ही छात्र अपनी टीसी लेने जा रहे हंै लेकिन प्रबंधन उन्हें हर दिन टालमटोल कर रहा है। प्रबंधन द्वारा परिजन से भी दुव्र्यवहार किया जाता है।


विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि डीएव्ही पब्लिक स्कूल प्रबंधन बस अपनी जेब भरने में लगा है। इस विद्यालय में पढ़ाई ढंग से नही होती और शाला प्रबंधन द्वारा मनमानी फीस वसूली जा रही है। इसलिये अधिकतर छात्र अन्य शाला में पढ़ाई करना चाहते हैं। चूंकि दतिमा पूर्ण रूप से ग्रामीण क्षेत्र है इसलिए प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों से मनमानी फीस की वसूली की जा रही है।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि शाला प्रबंधन द्वारा एडमिशन से पहले ढेरों आकर्षक ऑफर दिए जाते हैं, जिससे परिजन अपने बच्चों का एडमिशन करा देते हैं फिर बाद में इन आकर्षक ऑफरों की सच्चाई पता चलती है।

अच्छी पढ़ाई न होने से विद्यार्थियों का रिजल्ट भी बिगड़ जाता है। छात्रों ने बताया कि अगर किसी कारण कोई छात्र स्कूल में पढ़ाई नहीं करना चाहता हो तो नियमत: उसे तत्काल टीसी देने का प्रावधान है। इधर स्कूल प्रबंधन टीसी देने में आनाकानी कर रहा है।


जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
अगर छात्र उस स्कूल में नहीं पढऩा चाहते हैं तो नियमानुसार शाला प्रबंधन को तत्काल टीसी देने का प्रावधान है। अगर ऐसी शिकायत है तो तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग