गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने तेंदूपत्ता गोदाम में लगाया आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों ने 12 जून को अलसुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
tendu leaves set fire
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने तेंदूपत्ता गोदाम में लगाया आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों ने 12 जून को अलसुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद में नक्सलियों ने तेंदूपत्ता (tendu leaves) के गोदाम में आग लगा दी है। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में नक्सलियों (naxalites) ने गोदाम में भरे तेंदूपत्ता (tendu leaves) ने आग लगा दी है। जिसके कारण लगभग 15 हजार बोरे तेंदूपत्ते आग की चपेट में आ गए हैं। आग की चपेट में आए तेंदूपत्ते की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद और राजिम से फायर ब्रिगेट की टीम को बुलाया गया। टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर एसपी एमआर अहिरे भी मौजूद हैं।

माना जा रहा है नक्सलियों (naxalite) की संख्या 18 से 20 के करीब थी। नक्सलियों (naxalites) ने पहले गोदाम की रखवाली कर रहे तीन चौकीदारों को बंदी बनाया। फिर गोदाम नम्बर तीन में रखे तेंदूपत्तों (tendu leaves) को आग के हवाले कर दिया। माना जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वापस जंगल की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि जंगल की ओर भागने से पहले नक्सलियों ने सडक़ पर बैनर और पोस्टर भी फेंके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

Published on:
12 Jun 2019 09:54 am