गरियाबंद

CG Ajab Gajab: गुम लड़की को खोजने गई महिला खुद 1 साल से लापता, विधायक ​से की शिकायत

CG Ajab Gajab: एक लड़की के लापता होने और खोजने निकले 4 लोगों में से 1 महिला के गुम हो जाने की अनोखी कहानी गरियाबंद से सामने आई है
less than 1 minute read
CG Missing girl, gariaband news,

CG Ajab Gajab: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया हैै। लापता लड़की को खोजने गई एक महिला खुद गुम हो गई। लोगों ने जब मदद के लिए विधायक के पास पहुंचे तक पूरा मामला सामने आया। बताया गया कि महिला 1 साल से लापता है।

CG Ajab Gajab: चार लोग गए थे खोजने

CG Ajab Gajab: यह मामला छुरा के सेहरापानी गांव का है। बताया कि गांव की एक लड़की गुम हो गई। उसकी तलाश में गांव के 4 लोग ओड़िशा की एक महिला के साथ चेन्नई गए। तलाशी के दौरान एक-एक कर सभी महिला अचानक से लापता हो गई। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

Chhattisgarh News: पुलिस ने तीन को खोज निकाला एक लापता

आलम यह रहा कि गांव के चारों लोग भी चेन्नई में भटक गए। इधर, ओड़िशा की महिला गुम लड़की को लेकर वापस ओड़िशा लौट आई। जब पता चला कि गांव के 4 लोग चेन्नई में ही भटक गए। इनमें से एक व्यक्ति ने किसी तरह गांव में फोन कर सरपंच को पूरे मामले की जानकारी दी। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लोकल पुलिस ने पतासाजी की। तीन लोग मिल गए।

एक महिला घसनीन बाई नहीं मिल पाई। आज एक साल बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार को विधायक जनक ध्रुव घसनीन बाई के घर पहुंचे। परिवार वालों से मिले। चर्चा की। उन्होंने अफसरों से बात कर महिला की जल्द से जल्द तलाश करवाने की बात कही है।

Updated on:
22 Aug 2024 01:03 pm
Published on:
22 Aug 2024 01:02 pm