गरियाबंद

Suicide: आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी पर लटकी मिली सहायिका, जांच में जुटी पुलिस

CG News: राजिम के आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है। CG News: कारण […]

less than 1 minute read
आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी पर लटकी मिली सहायिका, जांच में जुटी पुलिस ( Photo - Patrika )

CG News: राजिम के आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

CG News: कारण अज्ञात

जानकारी के अनुसार राजिम के वार्ड क्रमांक 01 आमापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 में कामेश्वरी देवांगन (48) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय केंद्र में अन्य कोई मौजूद नहीं था।

मानसिक तनाव में थी महिला

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार कामेश्वरी देवांगन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं और अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

Published on:
03 Feb 2026 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर