गरियाबंद

CG News: 5 दिन से लापता गंगाधर की लाश खेत में मिली, गांव में फैली सनसनी

CG News: ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य मौत मान रहे हैं, तो कुछ इसके पीछे किसी विवाद या साजिश की आशंका जता रहे हैं।

2 min read
Sep 01, 2025
श खेत में मिली लापता की लाश (Photo Patrika)

CG News: थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगांव के कटेलपारा पारा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के गिरधारी कमार के खेत से एक लाश सड़ी-गली अवस्था में बरामद की गई। मृतक की पहचान गंगाधर ध्रुव (45) के तौर पर की गई है।

मृतक गंगाधर ध्रुव बुधवार की शाम बाजार से घर लौटने के बाद अचानक लापता हो गया था। परिवार ने शुरुआत में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, क्योंकि गंगाधर पहले भी घर से अचानक चले जाने जैसी हरकतें कर चुका था। लेकिन, पांच दिन बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवारवालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच खेत में लाश मिलने की सूचना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि शव की स्थिति देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी होगी। लाश पूरी तरह सड़-गल चुकी थी, जिससे चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य मौत मान रहे हैं, तो कुछ इसके पीछे किसी विवाद या साजिश की आशंका जता रहे हैं। परिवारवालों का कहना है कि गंगाधर का स्वभाव हफ्तों घर से बाहर रहने वाला था। वह अक्सर ही अचानक गायब हो जाता था।

लेकिन इस बार उसकी वापसी नहीं हुई। गांव में इस घटना के बाद से भय और असमंजस का माहौल है। बच्चे और महिलाएं खेत-खार की ओर जाने से अभी परहीेज कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां शाम का वक्त होने के कारण लाश को चीरघर में ही रखा गया। मामले की गंभीरता देखते हुए महासमुंद से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, मिट्टी के कण और अन्य संभावित सबूत इकट्ठा किए हैं। छुरा थाना एसआई मोहन ठाकुर ने बताया कि मामले की हर दृष्टि से जांच की जा रही है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने साफ कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल यह जांच का विषय है कि गंगाधर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। प्रशासन का कहना है कि मामले का हर पहलू बारीकी से देखा जाएगा और सच्चाई सामने लाकर मृतक को न्याय दिलाया जाएगा।

Published on:
01 Sept 2025 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर