दो सगी बहनों को नौकरी लगाने का झांसा देकर कई महीनों तक करता रहा दुष्कर्म।
गरियाबंद . छत्तीसगढ़ में दिनो - दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं।गरियाबंद जिले से एक और ऐसी घटना सामने आई है।अधेड़ युवक ने नौकरी लगाने का झांसा देकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिछले कई महीनों से दोनों बहनो को प्रताड़ित अपनी हवस मिटा रहा था। आख़िरकार गोबरा नवापारा पुलिस ने मंगलवार को अधेड़ आरोपी गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 376, 342 के तहत कार्रवाई करते हुए रायपुर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकरी गांव निवासी मनोहर उफऱ् मुरारी साहू (45) ने खुद को शासकीय कर्मचारी बताते हुए गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती को विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उससे 30 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद उसे लेकर राजनांदगांव गया और किराये के मकान में रहते समय उसके साथ दुष्कर्म किया।
कुछ दिनों बाद आरोपी बहाने बनाते हुए युवती को बेमेतरा ले गया और बहाने से युवती की छोटी बहन को भी बुलवाया और फिर उसके साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा।पीड़िता युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और 22 अगस्त को गोबरा नवापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल धोखाधड़ी और बलात्कार का जुर्म दर्ज कर आरोपी और पीड़िता की बहन की तलाश में जुट गई थी। पिछले 40 दिनों से पुलिस दोनों की तलाश में लगी हुई थी। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बिलासपुर के बिल्हा में हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम मंगलवार को बिल्हा पहुंची और संबंधित घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता की बहन को अपने कब्जे में लेकर वापिस लौटी। जानकारी मिली है कि आरोपी ने इसी तरह और कई लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठे हैं।
Click & Read More Chhattisgarh News.