गरियाबंद

आधा किमी का सफर तय कर 92 वर्षीय बुजुर्ग व्हीलचेयर में पहुंची वोट देने, बोली- मतदान कर सबसे पहला कर्तव्य

मतदान को लेकर टेमरा गांव की 92 वर्षीय रेवती पात्र ने लोगों को एक अच्छा संदेश दिया। रेवती पात्र ने मतदान करना अपना सबसे पहला कर्तव्य बताया।
less than 1 minute read
Nov 21, 2018
chhattisgarh election
आधा किमी का सफर तय कर 92 वर्षीय बुजुर्ग व्हीलचेयर में पहुंची वोट देने, बोली- मतदान कर सबसे पहला कर्तव्य

देवभोग. लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए लोगों में सुबह से ही एक जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। ऐसे में लोग सुबह सात बजे से ही मतदान करने के लिए बूथ में पहुंचने लगे थे।

वहीं मतदान को लेकर टेमरा गांव की 92 वर्षीय रेवती पात्र ने लोगों को एक अच्छा संदेश दिया। रेवती पात्र ने मतदान करना अपना सबसे पहला कर्तव्य बताया। उन्होंने बताया कि उनके घर के कुछ सदस्य कह रहे थे कि वे आधा किमी व्हील चेयर में बैठकर जाएंगी, तो उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, इसके बाद भी उन्होंने परिवार के सदस्यों की एक न सुनी और जिद कर व्हील चेयर मंगवाया और व्हील चेयर पर बैठकर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए पहुंच गई।वही राजिम से 76 वर्षीय बुजुर्ग हरीराम गुरु विकलांग मतदाता परसदा जोशी बूथ क्रमांक-81 में मतदान करने पहुंचे।

पहली बार दिया वोट
पहली बार मतदान करने आई बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा नेताम ने बड़े उत्साह से मत डाला। छात्रा ने कहा कि आज लोकतंत्र के इस पर्व में अपना मत रूपी आहुती देकर अपनी जिम्मेदारी निभाने पर खुशी हो रही है। छुरा के संगवारी मतदान केंद्रों में इस बार महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली।

Published on:
21 Nov 2018 04:53 pm