21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ी सुरक्षा के बीच माओवादी संवेदनशील केंद्रों में भी खुलकर हुई वोटिंग

कबीरधाम जिले के 100 मतदान केंद्र माओवादी संवेदनशील केंद्र माने गए।

less than 1 minute read
Google source verification
chhattisgarh election

कड़ी सुरक्षा के बीच माओवादी संवेदनशील केंद्रों में भी खुलकर हुई वोटिंग

कवर्धा . कबीरधाम जिले के 100 मतदान केंद्र माओवादी संवेदनशील केंद्र माने गए। वहीं 56 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील रहे। इसमें कवर्धा विधानसभा के लोहारा से लेकर बोड़ला ब्लॉक के 49 मतदान केंद्र माओवादी अतिसंवेदनशील रहे, जबकि 33 संवेदनशील। बावजूद यहां पर करीब 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए। यहां पर बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनान किए गए थे।

कुल 60 कंपनी के 6000 से अधिक जवान पहुंचे थे चुनावी ड्यूटी में। अधिकतर जवानों को माओवादी संवेदनशील मतदान केंद्रों में तैनात किया था, ताकि मतदाता शांति से मतदान कर सके। मतदाताओं ने भी अपनी ताकत दिखाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने घरों से निकलकर कई किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंचे अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह माओवादी पर लोकतंत्र की जीत है।

मतदान केंद्र में पहुंचने वाले मतदान दल और सेक्टर अधिकारियों को इस बार विशेष सुरक्षा प्रदान की गई। हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मतदान दलों को सुरक्षित जिला मुख्यालय तक पहुंचाए। वहीं अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के लिए सुरक्षा प्रदान की जिससे शांतिपूर्ण मतदान हो सका।

कवर्धा और पंडरिया विधानसभा के 799 मतदान केंद्रों में 3860 कर्मचारी-अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा जिला पुलिस, होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से मतदान संपन्न कराए। ड्यूटी सभी विभाग के कर्मचारियों की लगाई गई, लेकिन इसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। वहीं दोनों विधानसभा के लिए 63 सेक्टर अधिकारी और रिजर्व अधिकारी नियुक्त रहे। वहीं इस बार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी कम से कम लगाई गई। वहीं जिनकी ड्यूटी लगाई गई वहें मैदानी क्षेत्र के ही मतदान केंद्र भेजे गए, ताकि किसी तरह की समस्या न हो।