गरियाबंद

मां-बाप कह रहे थे सो रही होगी, झांक कर देखा तो फंदे पर झूलते मिली नाबालिग बेटी की लाश

बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोली। हैरान परिजन जब झांक कर देंखे तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।

2 min read
Minor girl

गरियाबंद/नवापारा(राजिम). दोपहर मां-बाप यही सोच रहे थे कि उनकी बेटी बंद कमरे में सो रही होगी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोली। हैरान परिजन जब झंाक कर देंखे तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। उसकी लाडली नाबालिग बेटी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। बहरहाल पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर के वार्ड क्रमांक 16 श्रीराम जानकीपारा में रहने वाली दुर्गा साहू पिता स्व. लक्ष्मण साहू गुरुवार सुबह 11 बजे अपने घर पर अकेली थी। उसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर म्यार में कपड़े का फंदा बनाया और गले में डालकर झूल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत लाश पीएम के लिए भिजवाया। जांचकर्ता एबी सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

देह व्यापार की शिकायत, दो पर हुई कार्रवाई
बलौदाबाजार के सिमगा इलाके में देह व्यापार के आरोप में एक महिला व मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। एकता नगर वार्ड न. 8 के एक बंद मकान में कवर्धा से आई महिला को संदिग्ध हालात में देखकर मोहल्ले वालों ने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला हमेशा पांच सहेलियों के साथ सिमगा आती है।

एकता नगर में बंद पड़े मकान में रुकती है। पुलिस ने मकान मालिक को बुलाकर पूछताछ की, लेकिन मकान मालिक व महिला के बयान में फर्क मिला। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर धारा 151 की कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Published on:
22 Sept 2017 04:46 pm