गरियाबंद

CG Vyapam: कृषि विभाग के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, अभ्यार्थी इस दिन तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति….देखें

CG Krishi Vibhag Recruitment 2023: उप संचालक कृषि ने बताया कि आवेदन में आवेदकों के नाम, पिता का नाम, जाति, जन्मतिथि, निवास, लिंग, शैक्षणिक योग्यता आदि उल्लेखित है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 2:38 PM IST
Claims and objections on the posts of Agriculture Department till 21st September
कृषि विभाग के पदों पर 21 सितंबर तक दावा-आपत्ति

CG Krishi Vibhag Recruitment 2023: गरियाबंद। कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक, जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र डब्ल्यूसीडीसी द्वारा तकनीकी विशेषज्ञ, लेखापाल, जलग्रहण विकास दल (यांत्रिकी) जलग्रहण विकास दल (आजीविका ) एवं जलग्रहण विकास दल (समूह विकास) के रिक्त पदों (संविदा) हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। उक्त प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर पुनः दावा-आपत्ति 21 सितंबर 2023 तक आमंत्रित की गई है।

यह भी पढ़े: Raipur Crime: इंटरनेट पर बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

CG Krishi Vibhag Recruitment 2023: उप संचालक कृषि ने बताया कि आवेदन में आवेदकों के नाम, पिता का नाम, जाति, जन्मतिथि, निवास, लिंग, शैक्षणिक योग्यता आदि उल्लेखित है। उल्लेखित जानकारी में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर आवेदक 21 सितंबर 2023 शाम 5 बजे तक (शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर) स्वयं उपस्थित होकर संबंधित दस्तावेज सहित कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक छुरा रोड ग्राम कोकड़ी गरियाबंद में प्रस्तुत कर सकते है।

ई-मेल अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त दावा आपत्ति एवं 21 सितंबर 2023 शाम 5 बजे के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति अमान्य कर दिया जावेगा।

Updated on:
15 Sep 2023, 2:38 PM IST
Published on: