गरियाबंद

झारखंड में IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ के CRPF जवान हुए शहीद, 2 साल पहले हुई थी शादी, इलाके में छाया मातम

IED Bomb Blast : जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम रवेली के रहने वाला जवान राजेश पिता नोहरू ध्रुव (30) झारखंड में आइईडी ब्लास्ट में शहीद हो गया।

less than 1 minute read
झारखंड में IED ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ के CRPF जवान हुए शहीद, 2 साल पहले हुई थी शादी, इलाके में छाया मातम

गरियाबंद। IED Bomb Blast : जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम रवेली के रहने वाला जवान राजेश पिता नोहरू ध्रुव (30) झारखंड में आइईडी ब्लास्ट में शहीद हो गया। खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

वे सीआरपीएफ की 2009 बटालियन में पदस्थ था। उनके घर में दो भाई और एक बहन है। घर का दूसरा बेटा था राजेश, जो सीआरपीएफ में झारखंड के पश्चिम भूम जिला में पदस्थ था। उनका पार्थिव देह शुक्रवार को ग्राम रवेली पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उन्होंने लगभग दो साल पहले ही शादी की थी। शहीद जवान की पत्नी लगभग 6 माह की गर्भवती है। अंचल में शहीद जवान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी जा रही है। साथ ही इस खबर से गांव सहित अंचल में शोक की लहर है।

Published on:
29 Sept 2023 08:01 pm
Also Read
View All