29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश विसर्जन में चाकूबाजी.. दो गुटों के युवकों ने की मारपीट, 1 की मौत, एक घायल

Crime News : घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ढोढ़ीपारा भैंसखटाल और कोहडिया बरपारा के लोग गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 29 Sep 2023, 7:40 PM IST

गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट

गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट

कोरबा।Crime News : घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ढोढ़ीपारा भैंसखटाल और कोहडिया बरपारा के लोग गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस बीच कोहड़िया स्थित नहर के पास दोनों गुटों के मिलने पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट फिर इसके बाद चाकूबाजी तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, इस दिन होगी दूसरी लिस्ट जारी

Crime News : घटना में एक गुट के कुछ लोगाें ने दूसरे गुट के दो किशोर पर चाकू से कई बार वार कर दिया। हमले में दोनों किशोर को गंभीर चोंटे आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हरीश कुमार उम्र 17 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया वहीं घायल भूपेंद्र उम्र 16 वर्ष का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : चंद घण्टों की बारिश में NH-30 के गड्ढों में भरा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किल, देखें VIDEO

Crime News : दोनों किशोर बरपारा कोहड़िया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं आरोपी का नाम सुमित चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बवाल मच गया। मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाईश दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : पिया मिले न बाबुल... लव मैरिज के जाल में 90% युवतियों की जिंदगी बर्बाद, धोखा मिलने पर कर रहीं सुसाइड

लोगों ने किया चक्काजाम

Crime News : गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कोहड़िया स्थित नहर के पास चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घटना में एक किशोर की मौत हो गई। एक अन्य किशोर हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का इलाज जारी है।