29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, इस दिन होगी दूसरी लिस्ट जारी

CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति और तेज कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 29 Sep 2023, 5:35 PM IST

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

रायपुर. CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति और तेज कर दी है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय गए। वहां प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें : CG Politics : BJP के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - श्रमिक पेंशन के नाम पर कर रही छलावा

करीब 5 घंटे तक चली मैराथन बैठक में बची 69 सीटें के प्रत्याशियों, चुनाव के लिए घोषणा पत्र और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, दूसरी सूची में करीब 40 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। बैठक में आगामी एक माह तक सभी 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा का माहौल बनाए रखने के लिए आगामी दिनों में बड़े नेताओं की चुनावी सभा भी रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद तीनों शीर्ष नेता प्रदेश कार्यालय में डिनर करने के बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें : CG Politics : अरुण साव का खरगे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में छीना सबका आरक्षण

40 सीटों पर जीत का दावा, 15 में कड़ी टक्कर

सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेताओं द्वारा पिछले एक माह में किए गए कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रदेश भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि फिलहाल 40 सीटों पर भाजपा जीत रही है, जबकि 15 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर है। 15 दिन तक निकाली गई परिवर्तन यात्रा से भी सभी 90 सीटों में अब माहौल बदल गया है। जानकारी के अनुसार बैठक में तीनों शीर्ष नेताओं ने कमजोर और कड़ी टक्कर वाली सीटों के बूथों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। घोषणा पत्र को लेकर विस्तार से मंथन किया। चुनाव में वोटरों को एकतरफा भाजपा के पक्ष में लाने के लिए क्या-क्या वादे किए जा सकते हैं, इस पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पहली सूची में घोषित 21 प्रत्याशियों की उनकी विधानसभा में स्थिति पर भी रिपोर्ट ली गई।

यह भी पढ़ें : CG Politics : BJP P नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस सरकार पर किया तीखा वार, बोले - बेरोजगारों के पैसे कोंग्रेसियों के खाते में...

पैनल पर चर्चा कर एक नाम पर मुहर

सूत्रों के अनुसार बैठक में दूसरी सूची के दावेदारों के नामों के पैनल पर विस्तार से चर्चा कर एक नाम तय किया। इसके पहले दावेदार की विधानसभा में सियासी स्थिति, क्षेत्र के लोगों के बीच व्यवहार कैसा, चुनाव जीत सकते हैं कि नहीं, सामाजिक और जातीय समीकरण के पैमाने पर कितना खरा उतर रहा है, आदि बिंदुओं पर मंथन किया गया। इसके बाद प्रत्याशियों के नाम तय किए। बताया जा रहा है कि बैठक में तय किए गए नामों पर अंतिम मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगाई जाएगी। इसमें कुछ सांसद और पूर्व विधायक के साथ ज्यादातर नए चेहरे होंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग