30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics : BJP नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस सरकार पर किया तीखा वार, बोले – बेरोजगारों के पैसे कोंग्रेसियों के खाते में…

CG Politics : नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस सरकार पर फिर से हमला बोला है।
less than 1 minute read
Google source verification
BJP नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस सरकार पर किया तीखा वार

BJP नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस सरकार पर किया तीखा वार

रायपुर। CG Politics : नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस सरकार पर फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा, सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगार युवकों से 2500 रुपए देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें : CG Politics : नड्डा-शाह के छत्तीसगढ़ आने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, बोले - 18 करोड़ युवाओं को कब मिलेगी नौकरी ?

लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि 2500 रुपए चुनाव के पूर्व राजीव मितान क्लब के नाम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खाते में जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार आक्रोशित है। उन्होंने कहा, वर्ष 2018 में कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र के माध्यम से वादा किया था, लेकिन सरकार में आने के बाद न केवल महिलाओं से शराबबंदी के नाम पर, किसानों से बकाया बोनस के नाम पर, स्व सहायता समूह की बहनों से ऋण माफ करने के नाम पर साथ ही साथ 10 लाख युवाओं से बेरोजगारी भत्ते के नाम पर भी विश्वासघात किया है।

यह भी पढ़ें : देश के टॉप 50 विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, इन योजनाओं से देश-विदेश में बजाया डंका

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग