
CG Politics : BJP के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - श्रमिक पेंशन के नाम पर कर रही छलावा
रायपुर। CG Politics : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा निर्माण कार्यों के श्रमिक पेंशन योजना लागू करने पर भाजपा ने सियासी हमला बोला है। साथ ही खरगे से सवाल भी किए हैं।
पूर्व मंत्री नेता प्रेेमप्रकाश पांडेय ने इस योजना को कांग्रेस का एक और नया झूठ व छल बताया है। पांडेय ने कहा, इस योजना में अर्हताएं प्राप्त पंजीकृत मजदूर कुल वृद्ध मजदूरों का एक प्रतिशत भी नहीं है। पांडेय ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जो अटल पेंशन योजना लागू की है, उसमें कोई व्यक्ति, जिसकी उम्र 45 वर्ष है और वह यदि 15 साल तक अपना अंश जमा करता है, तो उसे 60 वर्ष की आयु के बाद आजीवन प्रतिमाह 1500 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए बतौर पेंशन मिलेंगे।
इसलिए प्रदेश सरकार की यह योजना पूर्णत: फर्जी है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पीएससी की गड़बड़ियों के पीड़ित अभ्यर्थियों से मिलेंगे? कार्रवाई होगी क्या? खरगे क्या यह बताएंगे कि कांग्रेस सीएम के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी और सीएम पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे?
Published on:
29 Sep 2023, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.