
चंद घण्टों की बारिश में NH-30 के गड्ढों में भरा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किल, देखें VIDEO
केशकाल। Weather Alert : शुक्रवार दोपहर नगर में झमाझम बारिश हुई। लगभग 1 घण्टे तक हुई मूसलाधार बारिश ने स्थानीय जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। वहीं एनएच 30 गोल्डी ढाबा से पंचवटी तक सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों में जलजमाव होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों से गुजर रहे छोटे चारपहिया वाहनों के पहिए गड्ढे में फंस जा रहे हैं। जिससे वाहनों को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है।
खास तौर पर बायपास रोड के समीप स्थित गोल्डी ढाबा के सामने, हीरो शोरूम के सामने और भारतीय स्टेट बैंक के सामने की स्थिति तो अत्यंत दयनीय हो गई है। इन स्थानों पर सर्वाधिक गड्ढे पनपे हैं। इन गड्ढों में जलजमाव होने के कारण छोटे वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते।
जिसके कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। वहीं बोरगांव बांबी तालाब के सामने पानी के निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों व नालियों का पानी दुकानों में घुसने के कारण दुकानदार भी परेशान हैं।
Published on:
29 Sep 2023, 5:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.