गरियाबंद

Ramlalla Darshan Yojana : रामलला दर्शन के लिए जिला स्तरीय समिति का हुआ गठन, यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा…देखिए

Ramlalla Darshan Yojana : छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के यात्रा हेतु यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा जिला स्तरीय समिति का (Ramlalla Darshan Yojana Update News) गठन किया गया है।
less than 1 minute read
ramlala_darshan_2024.jpg

Ramlalla Darshan Yojana : छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के यात्रा हेतु यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में कलेक्टर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिले (Ramlalla Darshan Yojana) के सत्कार अधिकारी तथा पारस देवांगन (नामांकित सदस्य) समिति के सदस्य होंगे।

Ramlalla Darshan Yojana Update News: इस समिति के द्वारा नागरिकों की यात्राओं के लिए आवश्यक और उपयोगी जानकारी का संग्रहण एवं प्रचार-प्रसार, यात्रियों की शिकायतों, समस्याओं की स्थानीय अधिकारियों के ध्यान में लाकर उनका निराकरण करना, जिला स्तरीय समिति द्वारा चिन्हित स्थानों, ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों से चयनित हितग्राहियों को जिला स्तर पर एकत्रित करना। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य (ayodhya to chhattisgarh) आवश्यक कार्य करना एवं सुझाव देना। इसके अलावा अन्य कार्य जो समय-समय पर शासन सौंपे जाए। समस्त हितग्राहियों का मेडिकल टेस्ट कराना।

Ayodhya Ram Mandir : हितग्राहियों को बोर्डिंग स्टेशन तक पहुचाना। यदि बोर्डिग स्टेशन एकत्रित स्थल से बाहर है तो परिवाहन हेतु बस की व्यवस्था करना उचित होगा। बोर्डिग हेतु निर्धारित स्टेशन पर आई.आर.सी.टी.एवं अधिकृत अधिकारियों से सम्पर्क कर यात्रियों को ट्रेन में चढने एवं यात्रा समाप्ति पश्चात् यात्रियों के निवास स्थान तक ले जाने की व्यवस्था कराना। यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से अन्य आवश्यक कार्य कराना एवं सुझाव देना।

Updated on:
23 Feb 2024 06:49 pm
Published on:
23 Feb 2024 06:49 pm
Also Read
View All
India Cycle Tour: छत्तीसगढ़ का बेटा बना देश की प्रेरणा, साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गणेश निषाद, 5 राज्यों की यात्रा पूरी

स्कूल कार्यालय में कथित शराब-मुर्गा व अंडा पार्टी! सवाल पूछने पर कहा- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर’, गरियाबंद शिक्षकों का Video Viral

Leopard rescue operation: गरियाबंद में एक महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

राजिम में अलौकिक दृश्य, 12 साल बाद बाढ़ के पानी से हुआ महादेव का जलाभिषेक, भारी बारिश से यह मार्ग बंद

Chhattisgarh Tourism: चींगरापगार जतमई और घटारानी में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिए कड़े निर्देश