Actor Manoj Rajput Arrested : छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने छॉलीवुड फिल्म के एक्टर और निर्माता निर्देशक मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी भिलाई-3 थाने में केस दर्ज हुआ है। 29 साल की पीड़िता ने शादी का झांसा देकर 12 साल तक रेप करने का आरोप (Breaking News) लगाया है। फिलहाल पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।