8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba News: जंगल में गला काटकर हुई थी मासूम की हत्या, मां पर पुलिस ने जताई आशंका…CCTV फुटेज में दिखी ऐसी चीज

Korba Murder News: खरमोरा बस्ती के पास सागोन बाड़ी में दो साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर छिपाई गई लाश की पहचान कर ली गई है। बच्चे के पिता का नाम वीरू चौहान और माता का नाम मालती चौहान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 Feb 2024, 3:51 PM IST

korba_murder_news.jpg

CG Murder News: खरमोरा बस्ती के पास सागोन बाड़ी में दो साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर छिपाई गई लाश की पहचान कर ली गई है। बच्चे के पिता का नाम वीरू चौहान और माता का नाम मालती चौहान है। परिवार दादरखुर्द क्षेत्र का रहने वाला है।

बच्चे की हत्या का संदेह उसकी मां मालती चौहान पर है, जो घटना के बाद से लापता है। पुलिस मालती की पतासाजी कर रही है। गुरुवार की शाम खरमोरा के सागोन बाड़ी में एक बच्चे का शव मिला था। शव को पत्तों से ढंका गया था। शव पर जलाने के भी निशान थे। मामले की गंभीरता को (Korba News) देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बच्चे की पहचान के लिए विशेष टीम की गठन किया गया। इस कार्य में 20 से 25 महिला आरक्षकों के ड्यूटी लगाई गई। बच्चे के शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई।

यह भी पढ़े: CG Weather Update: आ रहा प्रचंड पश्चिमी विक्षोभ, 26 फरवरी से होगी ताबड़तोड़ बारिश...IMD ने दी चेतावनी

Murder News: डॉग स्कवॉयड की मदद से भी सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। घटनास्थल से डॉग दादर रोड की तरफ बढ़ा। इसे पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए आगे की जांच शुरू कि तो बड़ी कायमाबी मिली। शव की पहचान कर ली गई। बताया गया कि बच्चे की मां मालती चौहान है, जो दादर खुर्द की रहने वाली है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो एक सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें मालती 20 फरवरी की सुबह अपने बच्चे को लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मालती का पति वीरू चौहान बीमार है। वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। 20 फरवरी को बच्चे को लेकर मालती वीरू को देखने पहुंची थी।

यह भी पढ़े: कोरबा के दीपका कोयला खदान में खनन के दौरान धंसा मलबा, दबकर 3 युवकों की मौत...रेस्क्यू जारी