गरियाबंद

CG Strike: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की हड़ताल, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

CG Strike: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। आंदोलन के चौथे दिन महिला कर्मचारियों ने दस सूत्रीय मांगो को अपने हाथों मेंहदी से लिखकर विरोध जताया।
2 min read
Aug 23, 2025
CG Strike: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की हड़ताल, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की हड़ताल (photo Patrika)

CG Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों (नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27 प्रतिशत वेतनवृद्धि सहित को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। आंदोलन के चौथे दिन महिला कर्मचारियों ने दस सूत्रीय मांगो को अपने हाथों मेंहदी से लिखकर विरोध जताया। हाथों पर ऊकेरी गईं ये मेंहदी का रंग लंबित मांगों को लिए बिना आंदोलन से नहीं हटने की प्रेरणा देगा, ऐसी भावनाओं के साथ आंदोलन स्थल पर उल्लास से भाग लिया।

सीएचओ संघ की अध्यक्ष प्रीति पांडे ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी जायज मांगें रखीं है, लेकिन लगातार अनदेखी की गई। यहां तक कि 27 प्रतिशत वेतनवृद्धि, मेडिकल अवकाश और ग्रेड पे पर स्वीकृति मिलने के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए, जिससे नाराज़ कर्मचारी अब हड़ताल पर हैं।

क्षमा शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आगे आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जिसकी जिमेदारी शासन की होंगी। इस अवसर पर अमृत राव भोंसले जिलाध्यक्ष, भूपेश साहू, भूपेंद्र सिन्हा, प्रांतीय प्रतिनिधि, रजत महतो उपाध्यक्ष, कमलेश्वर ढीढी सचिव, संदीप वर्मा, योगेश साहू, मीडिया प्रभारी, डॉ शंकर पटेल, डॉ योगेंद्र रघुवंशी संरक्षक, दीपेश टांडी, गौरव यादव आदि उपस्थित थे।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में मुय रूप से संरक्षक प्रदीप वर्मा, बसंत त्रिवेदी महासचिव अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, बसंत मिश्रा, सुदामा ठाकुर,मनोज खरे, मुकेश साहू, आर एन शर्मा, सुरेखा तिवारी, बसंत वर्मा, पिंटू साहू, किशोर साहू, रामनारायण मिश्रा, भगवान चंद्राकर, गुलशन यदु, पुरंदर वर्मा, नमिता भगत, यशवंत साहू, देवकुमार पडोटी, भागचंद चतुर्वेदी, योगेश्वर गोस्वामी, यशवंत सोनी, प्रवीण साहू, संजय महाडिक, हितकारनी देवांगन, लोकेश्वर सोनवानी, यशवंत साहू, कृष्णा कुमार सोनी,सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व जिलाअध्यक्षों की उपस्थिति रही।

Updated on:
23 Aug 2025 11:28 am
Published on:
23 Aug 2025 11:28 am