गरियाबंद

CG News: छत्तीसगढ़ के हर गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं, 17 से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

CG News: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सास-बहू सम्मेलन के जरिए पारिवारिक स्वास्थ्य संवाद को बढ़ावा मिलेगा। गांधी जयंती पर उत्कृष्ट कर्मचारियों और सक्रिय महिला समूहों को सम्मानित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Sep 13, 2025
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (Photo Patrika)

CG News: गरियाबंद जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य हर आयु वर्ग की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और परिवार व समाज में महिलाओं को मजबूत बनाना है।

इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसमें सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी प्रभारी, बीईटीओ और सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। बैठक में अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा किया गया।

अभियान के दौरान एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई, सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल, टीबी, डायबिटीज, मानसिक स्वास्थ्य, मेनोपॉज़ काउंसलिंग और परिवार नियोजन की जांच व परामर्श सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही डेंटल, नेत्र जांच, ब्लड डोनेशन कैंप और योग गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सास-बहू सम्मेलन के जरिए पारिवारिक स्वास्थ्य संवाद को बढ़ावा मिलेगा। गांधी जयंती पर उत्कृष्ट कर्मचारियों और सक्रिय महिला समूहों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक गनपत कुमार नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
13 Sept 2025 12:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर