
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले अंतर्गत देवभोग में एक घटना घटी है जिसके बाद पुरे इलाके में दहसत का माहौल बना हुआ है । रूठे पत्नी को मनाने आए पति की खेत में संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकता शव बरामद हुआ है। अभी भी पुलिस युवक की मौत का राज पता नहीं लगा पाई है खुदकुशी है या फिर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस इन दोनों ही एंगल से जांच कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक झरगांव निवासी हिमांशु नागेश (27 वर्ष) का शव कपड़े के रस्सी से बने फंदे पर लटकता मिला । दोपहर 3 बजे इसकी सूचना देवभोग पुलिस दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया है, क्योंकि देर शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
देवभोग थाना प्रभारी ने सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा तय की जाएगी। मृतक के ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक की पत्नी उसे छोड़कर कुछ दिनों से अपने मायके चनाभांटा में रह रही थी । आज मृतक उसे अपने साथ ले जाने आया था। जिसकी फांसी पर लटकती लाश बरामद हुई है।
Click & Read More Chhattisgarh News.