गरियाबंद

पत्नी को डराने के चक्कर में सच में लगा चाकू, हॉस्पिटल लेकर पंहुचा और Police से कहा – सर मेरा कॉल रिसीव नहीं करती थी

आगबबूला हो अपनी पत्नी को चाकू मार दिया फिर खुद ले गया अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 5:24 PM IST
crime news
पत्नी को डराने के चक्कर में सच में लगा चाकू, हॉस्पिटल लेकर पंहुचा और Police से कहा - सर मेरा कॉल रिसीव नहीं करती थी

देवभोग. अवैध संबंध के शक ने एक पति को हैवान बना दिया। मामला देवभोग थाना का है, जहां मेहेर दंपत्ति पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। बार-बार पति के समझाइश के बाद भी पत्नी पति से दूरी बना रही थी। वहीं नौ महीने पहले फोन रिकार्डिंग के जरिए पति को कुछ सबूत भी मिले थे। जिसके बाद पति बार-बार पत्नी को समझाता रहा। नाराज पति ने तीन दिन पहले सास-ससुर के सामने पूरी बात को रखकर सुलह की कोशिश भी की थी।

लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद वह आगबबूला हो अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर जेल दाखिल भेज दिया है। पीडि़ता को देवभोग सीएससी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

देवभोग थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि आरोपी मकरध्वज मेहेर पिता चतरूधर मेहेर निवासी-झलपथर, थाना पिछले नौ महीने से पत्नी से अलग रह रहा था। अवैध संबंध के शक में उनसे अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की। उसने पत्नी पर छह से सात बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पत्नी की हालत बिगड़ता देख आरोपी उसे लेकर पहले निजी चिकित्सालय पहुंचा। इसके बाद वहां मामला दूसरा होने के कारण इलाज करने में मना करने पर सीएससी देवभोग में पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद वह मांझीपारा स्थित अपने घर गया। सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी श्याम ने अपने दल-बल के साथ आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी मकरध्वज ने बताया कि वर्ष-2015 में दोनों पति-पत्नी लॉक का काम करने के लिए देवभोग आए थे। इसी दौरान करीब छह महीने तक दोनों ने साथ मिलकर काम किया। अचानक छह महीने के बाद उसकी पत्नी शुभागिनी ने उससे ओडिशा जाकर काम करने को कहा। बच्चों को देवभोग में रखकर ही संभालने का वादा उससे किया था। आरोपी के अनुसार पत्नी के कहे जाने के बाद वह ओडिशा जाकर अपना काम करने लगा। तीन से चार महीने बाद ही पत्नी ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। उस दौरान वह अपने पति से बहुत कम बात किया करती थी। वहीं फोन भी बार-बार काट दिया करती थी। जिसके चलते आरोपी हमेशा परेशान रहा करता था।

पुलिस की हिरासत में पहुंचे आरोपी मकरध्वज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को मारना नहीं चाहता था। बल्कि उसे अधमरा कर बताना चाह रहा था, कि किसी को धोखा देने के बाद उसे कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले नौ महीने से पत्नी और बच्चों से दूर रह रहा था। वह जब भी उसकी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश करता तो उसकी पत्नी उसका फोन काट देती। इसके बाद अपना मोबाइल बंदकर देती थी।

वहीं उसके दो बच्चे प्रवीण (12) और वंदना (10) से भी उसे मिलने नहीं देती थी। इसके चलते उसका तनाव और अधिक बढ़ गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से उसे धोखा देती आ रही थी। वह अपने प्रेमी के साथ इंदागांव के जंगलों में भी मिल चुकी है, उसकी जानकारी भी उसे थी।

Published on: