26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कैसा प्यार, जब मन किया तो हॉस्पिटल में किया ये काम, नजारा देख मरीजों की फटी रह गयी आँखे

ये कैसा प्यार, जब मन किया तो हॉस्पिटल में किया ये काम, नजारा देख मरीजों की फटी रह गयी आँखे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jul 2018, 8:48 PM IST

lover in hospital

ये कैसा प्यार, जब मन किया तो हॉस्पिटल में किया ये काम, नजारा देख मरीजों की फटी रह गयी आँखे

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा के जिला अस्पताल में आधीरात को गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को फ़ोन कर बुलाया। जिसके बाद अस्पताल में एडमिट युवती के इस हरकत से हडकंप मच गया. जी, कोरबा के जिला के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए एडमिट एक युवती ने अपने बॉय फ्रेंड को बुलाकर शर्म की सारी हदें पार कर दी. अलबत्ता, मरीजों के शिकायत के बाद प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गया और उसकी छुट्टी कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बीते कुछ महीनों की है. जहाँ परसाभांठा निवासी 24 वर्षीय युवती ने तीन दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जिसका महिला वार्ड में इलाज चल रहा था.

अस्पताल में मौजूद मरीजों ने बताया कि जब से युवती की तबियत में सुधार हुई है , वह लगातार मोबाइल से बात करती रहती थी. हद तो तब हो गई जब उसने शनिवार की देर रात अपने बॉयफ्रेंड को महिला वार्ड में बुलाकर अश्लील हरकत करने लगी. वार्ड में मरीजों की परवाह किए बिना युवक को अपने बिस्तर में सुलाए रखी और अश्लील हरकत करने लगी.

सुबह मरीजों ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी. जिसके बाद फटकार लगाते हुए तत्काल उसे अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया.

युवती के परिजन भी उसके इस हरकत से परेशान है. युवती की मां ने मिडिया से बातचीत में बताया कि सात साल पहले भी उसने खुदकुशी की कोशिश की थी, हालांकि वह प्रेम-प्रसंग का मामला था. लेकिन दो-दो बार इसी घटना को अंजाम देना समझ से परे है.

बहरहाल, युवती अभी इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गयी है लेकिन उसकी इस हरकत को देखते हुए इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय ने सख्ती दिखते हुए उसे छुट्टी दे दी है. गौरतलब हो कि ये मामला बीते एक महीना पुराना है।